Menu Close

मुंब्रा-पनवेल मार्ग के कल्याणफाटा पर ‘राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन’ : मंत्री, संसद सदस्योंकी उपस्थिति !

कल्याणफाटा पर ‘राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन’

प्रधानमंत्री को विशेष अधिकार का उपयोग कर श्रीरामनवमी के दिन श्रीराम जन्मभूमि पर पूजन का अधिकार प्रदान करना चाहिए ! – श्री. मोतीराम गोंधळी, अध्यक्ष, हिंदू राष्ट्र जनजागरण समिति

मुंब्रा : आज हिंदुओंद्वारा चुना गया हिंदूत्वनिष्ठ भाजपा शासन, केंद्र में होते हुए तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालयद्वारा ३० सितम्बर २०१० को यह भूमि श्रीरामलल्ला की है, ऐसा निर्णय प्राप्त होते हुए भी हिंदुओंको श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम की पूजा करने का अधिकार प्राप्त न हो, यह एक शोकांतिका ही है; अपितु प्रधानमंत्री को हिंदुओंकी भावनाओंका आदर कर श्रीरामनवमी के दिन श्रीराम पूजा का अधिकार प्रदान करना चाहिए।

आज गोवंश हत्याबंदी अधिनियम महाराष्ट्र में लागू होते हुए भी अधिक मात्रा में गोहत्या एवं गोमांस तस्करी हो रही है।

मुंब्रा-पनवेल मार्ग पर कल्याणफाटा के दत्तमंदिर में सायंकाल के समय ५.३० बजे विविध हिंदू संगठनोंद्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन’ में हिंदू राष्ट्र जनजागरण समिति के अध्यक्ष श्री. मोतीराम गोंधळी ने ऐसा वक्तव्य दिया। आगे उन्होंने कहा कि, ‘हम यहां यह मांग कर रहे हैं कि, शासन इस ओर ध्यान दे कर महाराष्ट्र में एक भी गोहत्या नहीं होगी, इसके लिए गोहत्या करनेवाले तथा गोमांस का व्यापार करनेवालोंपर कडी कार्रवाई करें !’

उस समय ठाणे जनपद के पालकमंत्री, साथ ही सामूहिक निर्माणकार्यमंत्री श्री. एकनाथ शिंदे ने आंदोलन स्थल पर आकर ज्ञापन को स्वीकार किया तथा यह आश्वासन दिया कि, ‘सभी मांगोंपर निश्चित ही कृति करेंगे !’

इस आंदोलन में भाजपा संसद सदस्य श्री. कपिल पाटिल, शिवसेना संसद संदस्य श्री. श्रीकांत शिंदे ने शिवसेना विधायक श्री. सुभाष भोईर आदि मान्यवरोंने भेंट दे कर ज्ञापन को स्वीकार किया तथा भूमिका के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की।

आंदोलन स्थल पर भेंट देने हेतू आये हुए मान्यवर ….

निर्माणकार्यमंत्री श्री. एकनाथ शिंदे (वलय में)
निर्माणकार्यमंत्री श्री. एकनाथ शिंदे (वलय में)
शिवसेना के संसद सदस्य डॉ. श्रीकांत शिंदे (वलय में)
शिवसेना के संसद सदस्य डॉ. श्रीकांत शिंदे (वलय में)
भाजपा के संसद सदस्य श्री. कपिल पाटिल (वलय में)
भाजपा के संसद सदस्य श्री. कपिल पाटिल (वलय में)
शिवसेना विधायक श्री. सुभाष भोईर (वलय में)
शिवसेना विधायक श्री. सुभाष भोईर (वलय में)

इस आंदोलन में शिवसेना, हिंदू राष्ट्र जनजागरण समिति, शंभुराजे युवा प्रतिष्ठान भंडार्ली, बजरंग दल, स्वराज्य मावळा सेवाभावी सामाजिक संस्था, हिंदू जनजागृति समिति तथा सनातन संस्था के समान संगठन सम्मिलित हुए थे। साथ ही डायघर के व्यावसायी श्री. विष्णु पाटिल, बजरंग दल के श्री. महेश पाटिल, चौदह गांव सर्व दल के विकास समिति के अध्यक्ष श्री. लक्ष्मण पाटिल, शिवसेना पिंपरी शाखाप्रमुख श्री. किसन जाधव, शिवसेना दहिसर विभाग प्रमुख श्री. गणेश जठार, साथ ही हिंदू राष्ट्र जनजागरण समिति के श्री. रवि पाटिल, श्री. प्रसाद पाटिल, श्री. बबलू येंदारकर, श्री. विलास येंदारकर सम्मिलित हुए थे।

आंदोलन का सूत्रसंचलन हिंदू जनजागृति समिति के श्री. नरेंद्र सुर्वे ने किया।

क्षणिकाएं

१. इस आंदोलन के लिए हिंदू राष्ट्र जनजागरण समिति ने नेतृत्व कर सिद्धता की।

२. तळोजा के स्वराज्य मावळा सेवाभावी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री. गुरुनाथ मुंबईकर ने ध्वनिक्षेपण की व्यवस्था की।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News