Menu Close

हमारा देश महान बनेगा किंतु इसमें कोई हिटलर पैदा नहीं होगा : मोहन भागवत

पुणे : हिंदू राष्ट्रवाद को फांसीवाद करार दिए जाने संबंधी आलोचना का परोक्ष रूप से उत्तर देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि, भारत एक महान देश तो बनेगा ही किंतु इस प्रक्रिया में कोई हिटलर नहीं पैदा होगा।

संत तुकाराम के जन्मस्थान डेहू में एक वैदिक स्कूल के उद्घाटन के मौके पर भागवत ने कहा, ‘भारत विश्व के कुछ प्राचीन देशों में शामिल है और जब हम प्राचीन हैं तो शेष विश्व के लिए बड़े भाई की तरह हैं। आध्यात्मिकता की समृद्ध विरासत और महान संतों के मार्गदर्शन में हम विश्व नेता का दर्जा हासिल करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘भारत को एक बडा और महान देश बनना ही है। यहा, ‘शंकराचार्य पैदा होंगे, संत पैदा होंगे’। हमारे पास सभी संसाधन हैं। हमें महानता हासिल करने के लिए केवल समर्पित लोगों और समाज की आवश्यकता है ।’

स्त्रोत : जी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *