Menu Close

महाराष्ट्र सदन घोटाला : १० घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने छगन भुजबल को बनाया बन्दी

महाराष्ट्र सदन घोटाले से संबंधित धन शोधन के मामले में ईडी ने राकांपा नेता छगन भुजबल को बन्दी बनाया है। अधिकारी ने कहा कि, भुजबल को गिरफ्तार किए जाने से पहले उनसे १० घंटे पूछताछ हुर्इ और मंगलवार (१५ मार्च) को उन्हें न्यायालय के सामने उपस्थित किया जाएगा।

एजेंसी ने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन निर्माण घोटाला और कालिना भूमि कब्जा मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के प्रावधानों के तहत भुजबल, उनके बेटे और भतीजे तथा अन्य के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले राकांपा के वरिष्ठ नेता, विधानपार्षद जितेंद्र अव्हाद के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच दिन में साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के बलार्ड पीर में ईडी के कार्यालय पहुंचे।

स्त्रोत : जनसत्ता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *