Menu Close

राजिम (छत्तीसगड) कुंभमेले में आयोजित की गई सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति की ‘राष्ट्र एवं धर्म प्रदर्शनी’ को संत-महंतोंद्वारा भेंट

राजिम (छत्तीसगड) का कुंभमेला !

सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘राष्ट्र-धर्म प्रदर्शनी’ को संत-महंतोंद्वारा भेंट

बाइं ओर से आर्य समाज छत्तीसगड प्रांत की आर्य प्रतिनिधी सभा के धर्ममुनी वानप्रस्थी, मुजफ्फरनगर के पं. सुमन राही इनका सम्मान करते हुए सनातन संस्था के श्री. हेमंत कानस्कर
बाइं ओर से आर्य समाज छत्तीसगड प्रांत की आर्य प्रतिनिधी सभा के धर्ममुनी वानप्रस्थी, मुजफ्फरनगर के पं. सुमन राही इनका सम्मान करते हुए सनातन संस्था के श्री. हेमंत कानस्कर

राजिम (छत्तीसगड) : यहां राजिम कुंभमेले में सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्र एवं धर्म प्रदर्शनी’ आयोजित की गई है।

हालही में इस प्रदर्शनी को आर्य समाज के रायपुर के श्री. जगबंधु शास्त्री तथा मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) के पं. सुमन राहीद्वारा भेंट दी गई।

प्रदर्शनी देखकर वे अत्यंत प्रभावित हुए तथा उन्होंने प्रदर्शनी की प्रशंसा भी की। प्रदर्शनी में ‘राष्ट्र एवं धर्म’ के संदर्भ में फ्लेक्स फलक भी लगाये गये हैं। साथ ही सनातन के ग्रंथ भी विक्रय हेतु उपलब्ध हैं।

भूतपूर्व विधायक श्री. सोनप्रकाश गिरी की भी प्रदर्शनी को भेंट

राजिम कुंभमेले में आयोजित की गई इस प्रदर्शनी को धमतरी (छत्तीसगड)के भूतपूर्व विधायक श्री. सोनप्रकाश गिरी ने ४ मार्च के दिन भेंट दे कर अवलोकन किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *