Menu Close

देशविरोधियों को देशभक्त दिखाने का हो रहा है प्रयास : शाह

amit15नई देहली : उत्तरप्रदेश के मथुरा (वृंदावन) में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जेएनयू विवाद पर बोलते हुए कहा कि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अनुचित फायदा उठाया जा रहा है ।

शाह ने शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेएनयू विवाद पर भी जमकर आक्रमण किया । शाह ने कहा, ‘राष्ट्रविरोधी नारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का चोला पहनाने का प्रयास किया जा रहा है ।’

राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जेएनयू का मुद्दा काफी गर्माया रहा । इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देशभर के भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे थे ।

सोनिया-राहुल निशाने पर शाह ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देशविरोधी नारे लगाने वालों और देश विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित लोगों को ‘देशभक्त’ दिखाने का प्रयास किया जा रहा है ।

इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला । पूरे भाषण में शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर रखा । शाह ने सोनिया से जेएनयू विवाद पर अपना पक्ष रखने की मांग भी की ।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *