Menu Close

नंदुरबार (महाराष्ट्र) में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा वीरगति प्राप्त चंद्रशेखर आजाद की स्मृतियोंका पुनरावलोकन

भारत की स्वतंत्रता हेतु प्राणोंकी आहुति देनेवाले वीरगति प्राप्त वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का ८५ वां बलिदान दिवस !

हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए जिज्ञासु

नंदुरबार (महाराष्ट्र) : यहां हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा प्रतिमा पूजन का कार्यक्रम आयोजित कर भारत की स्वतंत्रता हेतु प्राणोंकी आहुति देनेवाले वीरगति प्राप्त वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के ८५ वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में उनके महान कार्य की स्मृतियोंपर प्रकाश डाला गया।

नंदुरबार के बडे मारुति मंदिर सभागृह में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रतिमा पूजन भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री. मोहन खानवाणी के शुभहाथों किया गया।

इस कार्यक्रम में, सर्वश्री मोहन जैन, सुभाष खानवाणी, मंदिर के पुरोहित श्री. विलास जोशी, मंदिर के न्यासी आदि लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र पाटिल ने चंद्रशेखर आजाद के कार्य की जानकारी दी।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News