Menu Close

नर्इ देहली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय स्थापित करेंगे योगगुरु बाबा रामदेव

 

मथुरा (उत्तरप्रदेश) – योगगुरू बाबा रामदेवजी जल्द ही शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रखने वाले हैं। उन्होंने आज कहा कि, वह अगले पांच वर्षों में देहली में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘इस विश्वविद्यालय में अलग-अलग विषयों के एक लाख छात्र होंगे। शिक्षा का वो स्तर होगा कि हार्वर्ड और कैंब्रिज के छात्र यहां अध्ययन करने की सोचेंगे।’ साथ ही उन्होंने देश के सभी जिलों में भारतीय पद्धति के विद्यालय खोलने की भी घोषणा की है ।

बाबा रामदेवजी ने वृंदावन में वात्सल्य ग्राम केंद्र में एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि, पतंजलि संस्थान के लिए लिया गया पांच सौ करोड रुपये का कर्ज चुका दिया है। अब जो भी आय होगी उसे अभावग्रस्त की सेवा में लगाएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि, आज सारा विश्व भारतीय संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा को आत्मसात करने के लिए तैयार है। हमें २०१६ से २०५० तक ऐसा वातावरण बनाना है जिससे भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करे।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *