Menu Close

महाराष्ट्र सदन घोटाला : राष्ट्रवादी काँग्रेस के छगन भुजबल के भतीजे समीर को बनाया बन्दी, ८ जगहों पर छापेमारी

भ्रष्टाचार में संलिप्त राष्ट्रवादी काँग्रेस !

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय काँग्रेस नेता छगन भुजबल के भतीजे और पूर्व सांसद समीर भुजबल को धन शोधन के एक प्रकरण में मुंबई से बन्दी बनाया। इससे पहले एजेंसी ने भुजबल और अन्य लोगों के विरूद्ध अपनी जांच के तहत कई स्थानों पर तलाशी ली।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी के बेलार्ड तियार स्थित कार्यालय में पीएमएलए के प्रावधानों के तहत छह घंटे की पूछताछ के बाद समीर भुजबल को बन्दी बनाया गया। उन्हें कल एक न्यायालय में उपस्थित किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि, वह जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रहे थे इसलिए हिरासत में लेकर पूछताछ आवश्यक हो गर्इ थी।

इससे पहले ईडी अधिकारियों ने महाराष्ट्र के पूर्व लोक निर्माण मंत्री छगन भुजबल, बेटे पंकज, पूर्व सांसद और भतीजे समीर तथा कुछ अन्य की संपत्तियों और कार्यालयों सहित नौ परिसरों पर छापेमारी की।

ईडी की कार्रवाई से कुछ दिन पहले बंबई उच्च न्यायालय ने २८ जनवरी को भुजबल तथा उनके परिजनोंके विरूद्ध जांच पर महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और ईडी से चार सप्ताह में प्रगति आलेख मांगा था। एजेंसी ने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन निर्माण घोटाले तथा कलीना भूमि हडपने के प्रकरण की जांच के लिए धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत भुजबल तथा अन्य के खिलाफ दो प्राथमिकी दायर की थी।

स्त्रोत : जी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *