Menu Close

‘मैं सनातन धर्म को मानता हूं किंतु हिंदुत्व को नहीं’ – दिग्विजय सिंह

अपना जीवन अल्पसंख्यकोंके तुष्टिकरण में व्यतीत करनेवाले दिग्विजय सिंह वास्तव में सनातन धर्म काे मानते हैं, तो भोजशाला में हिंदुआें को पूजा का अधिकार प्राप्त कराने के लिए आंदोलन करें ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

वाराणसी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, हिंदुत्व कोई शब्द नहीं है और न ही मैं हिंदुत्व को मानता हूं । मैं सनातन धर्म का पालन करनेवाला व्यक्ति हूं । मैं और मेरा परिवार सनातन धर्म को मानता हैं । (सनातन धर्म को माननेवाली व्यक्ती राममंदिर आैर हिंदुत्व का विरोध नहीं कर सकती ! दिग्विजय सिंहद्वारा एेसा वक्तव्य करना मूर्खता ही हैं !  – सम्पादक, हिन्दू जागृति)

आपको बता दें कि, दिग्विजय से राम मंदिर के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह बात कही । वह वाराणसी स्थित विद्यामठ में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने गए थे । इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय ने स्वयं को सनातन धर्मीय बताया ।

दिग्विजय ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के पूजा करने पर रोक को भी गलत बताया । उन्होंने कहा कि, किसी भी मंदिर में कोई रोक-टोक नहीं होनी चाहिए । महिला या पुरुष सभी मंदिर में जा सकते हैं । जिस किसी की भी आस्था धर्म में हो वह मंदिर जा सकता है । (धर्मशास्त्र जाने बिना अभ्यासहीन वक्तव्य करनेवाले दिग्विजय सिंह – सम्पादक, हिन्दू जागृति)

संदर्भ : हरिभूमि

Read more on Anti Hindus

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *