
रोहतक : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार रविवार को रोहतक में पीजीआईएमएस के डेंटल कॉलेज के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे । जहां उन्होंने श्रीराम मंदिर को लेकर टिप्पणी करते हुए, भगवान श्रीराम को सलमान खुर्शीद, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी के पूर्वजों के ईष्ट बताया है । इंद्रेश कुमार ने कहा कि, इन नेताओं को अपने अपराधबोध से मुक्त होने के लिए श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए ।

संघ नेता ने अयोध्या में विवादित जगह पर धर्मशाला बनाए जाने के सुझाव को निरर्थक और अमानवीय बताया । उन्होंने ने कहा, विश्व के ७१८ करोड लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए । भारत में हिन्दुओं से बडा धर्मनिरपेक्ष कोई नहीं है । हिन्दू धर्मनिरपेक्ष हैं और इसलिए मस्जिद, चर्च या कोई और धार्मिक स्थल बनाए जाते हैं, जबकि मुसलमान और अन्य धर्म के लोग हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों पर नहीं जाते ।
इंद्रेश कुमार ने आगे कहा कि, ईसाईयों ने अब तक १०३ करोड और मुसलमानो ने ९४ करोड लोगों को मारा है ।
संदर्भ : आज तक








