Menu Close

जनता दल सेक्युलर के विधायकोंने की हेट स्टोरी २ फिल्म पर बैन की मांग !

श्रावण कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

  •  कहा – ‘‘रेप के लिए उकसाती है यह फिल्म" !

कर्नाटक विधानसभा में सोमवार को जनता दल सेक्युलर के विधायकों ने फिल्म हेट स्टोरी २ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। जेडीएस विधायकों ने कहा, 'इस फिल्म से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका प्रबल है, यह अपराध और महिलाओं के प्रति हिंसा (जिसमें रेप भी शामिल है) के लिए उकसाती है।

वाईएसवी दत्ता ने कहा, 'फिल्म में बहुत सारे उत्तेजक दृश्य है, इसलिए फिल्म की स्क्रीनिंग पर बैन लगना चाहिए। यह महिलाओं के प्रति हिंसा के लिए उकसाती है। विशाल पंड्या निर्देशित यह फिल्म २०१२ में आई फिल्म हेट स्टोरी की सीक्वल है।

कर्नाटक के गृह राज्य मंत्री केजे जॉर्ज ने कहा, 'हम पुलिस से फिल्म की जांच करके रिपोर्ट देने को कहेंगे।' राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और रेप के मामलों को उठाते हुए दत्ता ने कहा, 'मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह राज्यमंत्री को पुलिस से इस फिल्म में दिखाए गए दृश्यों की जांच करानी चाहिए।'

गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ सेक्स सीन्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी उंगली उठाई थी। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं को वो सीन एडिट करने पड़े।

फिल्म में सुरवीन चावला, सुशांत सिंह और जय भानुशाली मुख्य भूमिका में है।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *