Menu Close

भारतीय सुरक्षा बलोंपर हमारे ६ आतंकी ही भारी पडे – जैश-ए-महंमदने भारताका उडाया मजाक

नई देहली : आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पठानकोट आक्रमण का जश्न मना रहा है। इस आतंकवादी संगठन ने अपनी वेबसाइट पर जश्न की घोषणा की है। इसमें मौलाना मसूद अजहर को फरिश्ता बताया गया है। इस वेबसाइट पर मसूद की आवाज में ऑडियो क्लिप भी डाले गए हैं। इसमें कहा गया है कि, भारत की गुप्तचर शाखा तथा अधिकारी पठानकोट में हुए आक्रमण के ४८ घंटे बद भी यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि आतंकी (जिन्हें वह फरिश्ता बता रहा है) कहां से आए हैं।

इतना ही नहीं मसूद ने कहा कि, लगातार ४८ घंटे तक भूखे-प्यासे रहकर जागते हुए आतंकी लडते रहे। यह कोई आसान काम नहीं है। दूसरी ऑडियो क्लिप में वह कुरान की आयतें पढ रहा है।

इसके साथ ही उर्दू में कुछ लेख भी वेबसाइट पर डाले गए हैं। वेबसाइट का सर्वर पाकिस्तान में है। इसके उपरांत भी पाकिस्तान सरकार ने अभी तक मसूद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *