Menu Close

हिन्दुओंकी धार्मिक भावना आहत करने के विषयमें भारतीय संघ के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के विरूद्ध गैरजमानती वॉरंट

 

अनंतपुर – भारतीय क्रिकेट संघ के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विरूद्ध आंध्र प्रदेश के एक न्यायालय ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। उन पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का अरोप है। यह वॉरंट विष्णु का अवतार दिखाने के मामले में जारी किया गया है। धोनी के खिलाफ अनंतपुर न्यायालय में याचिका प्रविष्ट की गई थी। मामले में अगली सुनवाई २५ फरवरी को होगी।

अप्रेल २०१४ में ‘बिजनेस टुडे’ नामक पत्रिका में भारतीय संघ के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी की एक फोटो छपी थी। इस फोटो में उन्हें भगवान विष्णु के रूप में दिखाया गया था। उनके हाथ मं कई कंपनियों के उत्पाद थे । साथ ही उनके हाथ में जूते भी थे। तथा फोटो के नीचे लिखा गया था ‘गॉड ऑफ बिग डील्स’।

विश्व हिंदू परिषद के नेता वाई श्याम सुंदर ने पिछले वर्ष फरवरी में ही न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि, धोनी को भगवान विष्णु के रूप में दिखाया जाना हिन्दू देवता का अपमानजनक है। धोनी के विरूद्ध इसी तरह की शिकायतें दिल्ली और पुणे में भी प्रविष्ट हैं। इससे पहले जून २०१४ में भी धोनी के विरूद्ध वॉरंट जारी हो चुका है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

1 Comment

  1. Kuldeep

    ये हिंदू देवता तो दिख रहे है, भगवान विष्णु कैसे. कृपया बताये.

Comments are closed.