Menu Close

पेरिस : ‘अल्‍लाहु अकबर’ की घोषणा देते हुए थाने में घुस रहे व्यक्ति को पुलिस ने गोली से उडाया

फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार को ‘अल्‍लाहु अकबर’ का नारा लगाते हुए एक व्यक्ती चाकू लेकर थाने में घुसने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे गोली मार दी। आतंरिक सुरक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्‍ता ने यह जानकारी दी। पेरिस में यह घटना शार्ली हेब्‍दो पत्रिका के कार्यालय पर हुए आतंकी आक्रमण की पहली बरसी के दिन हुई। उस आक्रमण में दो बंदूकधारियोंने १२ लोगोंकी हत्या हुर्इ थी ।

पुलिस ने हमलावर के विषयमें जानकारी देते हुए बताया कि, ऐसा लग रहा था कि उसने विस्‍फोटक से भरी जैकेट पहन रखी थी। किंतु बाद में पता चला कि, वह आत्‍मघाती हमलावर नहीं था। यह घटना बार्ब्‍स के एक पुलिस थाने की है।

पेरिस में पुलिस स्टेशन के पास संदिग्ध व्यक्ति को गोली मारने के बाद फ्रांस की सीआरएस पुलिस स्थानीय क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए वहां से जानेवाले यात्रियोंकी जांच कर रही थी ।

स्त्रोत : जनसत्ता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *