Menu Close

जेल में बंद आतंकियों को फांसी दो : शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती

shankaracharya_narendra_saraswatiइलाहाबाद – शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा है कि, जेल में बंद ऐसे आतंकियों को फांसी दी जाए, जिन्हें न्यायालय से सजा मिल चुकी है। इससे आतंकियों के हौसले पस्त होंगे और देश पर आक्रमण करने से पहले सौ बार सोचेंगे, किंतु यदि केन्द्र सरकार ने ऐसे प्रकरणो में सख्ती नहीं की तो देश पर आक्रमण होते रहेंगे।

स्वामीजी ने कहा कि, पकडे गए आतंकियों को जेल में रखकर दामाद की तरह खातिरदारी की जा रही है। ऐसे में आक्रमण तो होंगे ही। सरकारों के ऐसे कदम से आतंकियों के हौसले बुलंद होते हैं, किंतु यदि सरकार ने सख्ती दिखाई तो न सिर्फ आतंकियों के हौसले पस्त होंगे, अपितु उनके प्रमुख अधिकारी को भी कडा संदेश जाएगा।

माघ मेला शिविर में भूमि पूजन करने पहुंचे स्वामीजी ने कहा कि, पठानकोट आक्रमण केवल सुरक्षा की चूक नहीं है, अपितु यह आतंकियों का मनोबल बढने का संकेत भी है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *