Menu Close

पठानकोट आक्रमण के आतंकियों को सूअर की खाल में लपेट कर दफनाओ – तथागत रॉय

गुवाहाटी : पठानकोट में मारे गए जिहादी आतंकियों के संदर्भ में त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने कहा है की, आतंकियों को सूअर की खाल में लपेट कर दफनाओ !

पठानकोट में हुए आतंकी आक्रमण में भारतीय सेना ने ६ जिहादी आतंकियों को मार गिराया । इस संदर्भ में त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने एक महत्त्वपूर्ण वक्तव्य किया है । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मैं गंभीरता से कहता हूं कि, आतंकियों के शवों के साथ फिलिपीन्स और रूस की भांति व्यवहार करना चाहिए । उन्हें सूअर की खाल में लपेट कर, मुंह नीचे कर सूअर के मलमूत्र में दफनाना चाहिए !

आपको बता दें की, फिलिपीन्स में १९११ में अमरीकी जनरल जॉन परशिंग ने ३९ इस्लामी मोरो विद्रोहियों को मारने के लिए सूअर के रक्त में डूबी गोलियों का उपयोग किया था । विद्रोहियों पर इसका इतना गहरा प्रभाव पडा था कि वहां अगले ५० वर्षों तक कोई आतंकी घटना नहीं हुई ।

रूस ने भी कुछ वर्ष पूर्व, चेचेन स्थित इस्लामी विद्रोहियों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया था ।

तथागत रॉय ने आगे यह भी कहा कि, आतंकियों को स्वर्ग में जाने का अवसर नहीं मिलना चाहिए ! आपको बता दें की, कुछ मुसलमान यह मानते हैं कि, हुतात्मा अर्थात शहीद हुए मुसलमानों को स्वर्ग में परियां मिलती हैं; परंतु यदि मरने से पूर्व उनका संपर्क सूअर से हो, तो उन्हें स्वर्ग का सुख प्राप्त नहीं होता !

संदर्भ : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *