Menu Close

तृणमूल के सांसद इदरीश अली ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के आतंकियों से हैं संबंध !’

बर्धमान में हुए बम विस्फोटों से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताआें के संबंध सामने आने पर भी कुछ ना बोलनेवाले इदरीश अली का मोदीद्वेष ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

कोलकाता – तृणमूल कांग्रेस के सांसद इदरीस अली ने विवादित वक्तव्य दिया है । उन्होंने पठानकोट आक्रमण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, ‘मुझे लगता है कि मोदी के आतंकियों के साथ सम्बंध हैं, इसीलिए पठानकोट में आक्रमण हुआ है।’ उन्होंने कहा कि, यदि ऐसा नहीं होता तो, मोदी के पाकिस्तान दौरे के तुरंत बाद यह आक्रमण क्यों हुआ ?

अली के इस वक्तव्य पर पार्टी के दुसरे सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा की, यह पार्टी की राय नहीं है, इस तरह के वक्तव्य करने वालों को पार्टी पसंद नहीं करती। अली को नोटिस जारी कर उत्तर मांगा गया है।

इदरीस अली ने वर्ष पहले भी भडकाऊ वक्तव्य दिया था कि, यदि चिटफंड घोटाले में ममता बनर्जी को बन्दी बनाया गया तो, पश्चिम बंगाल जल उठेगा।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *