Menu Close

पठानकोट आक्रमण पर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा – ‘आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारो’

नई देहली : पंजाब के पठानकोट में वायुदल केन्द्र पर किए गए आतंकी आक्रमण के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने पूछे गए प्रश्नोंके उत्तर में कहा कि, जो कुछ भी हुआ बहुत ही गलत है। मैं इतना कहूंगा कि, ऐसी बातों का उत्तर शत्रूआें को अवश्य मिलना चाहिए। आतंकियों को उनके घर में ही घुसकर मारना चाहिए।

मीडिया में सामने आई कुछ रिपोर्ट के अनुसार, फिल्मों में अपने एक्शन और आतंक के खिलाफ जंग में सफलता को लेकर पूछे गए प्रश्न पर अक्षय ने कहा कि, मैं रियल नहीं, रील लाइफ अभिनेता हूं, असली अभिनेता तो हमारे जांबाज सेना के सैनिक हैं।

स्त्रोत : जी न्यूज

Latest News

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *