Menu Close

नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को दूरभाष कर आतंकियों पर कठोर कार्रवाई का दिलाया विश्‍वास !

नई देहली – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन (दूरभाष) कर पठानकोट वायुदल केंद्र पर हुए आक्रमण से जुडे आतंकवादियों के विरूद्ध ‘त्वरति एवं निर्णायक कार्यवाई’ का विश्वास दिया है । शरीफ ने भारत द्वारा पाकिस्तान को आतंकवादियों के विषयमें में ‘निश्चित और कार्यवाई योग्य जानकारियां’ देने के बाद यह विश्वास दिलाया है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पठानकोट आक्रमण पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, हमारी सरकार भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर काम कर रही है।

नागरिको, अब देखना होगा की नवाज शरीफ मोदीजी की मित्रता निभाते हुए आतंकियों पर कार्यवाही करते है अथवा उनका विश्‍वासघात करते हैं ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति

स्त्रोत : आइबीएन

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *