Menu Close

भारत ने पाकिस्तान को सौंपे पठानकोट आक्रमण में उसका सहभाग होने के प्रमाण : ३ दिन में कार्यवाही करने की मांग !

अजीत डोभाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

नई देहली : पठानकोट आक्रमण के आतंकी पाकिस्तानी होने का प्रमाण भारत ने उसे सौंपकर कार्यवाई करने को कहा है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने पाकिस्तान के समकक्षीय नसीर खान जंजुआ को पठानकोट वायुदल केन्द्र पर आक्रमण में पाकिस्तान स्थित आतंकियों के हाथ होने के प्रमाण देते हुए कहा कि, उसे इस पर कडी कार्रवाई करनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद पर कार्रवाई करने के लिए ७२ घंटे का समय दिया है ।

इस पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि, आतंक को समाप्त करने हेतु पाकिस्तान प्रतिबद्ध है । अभी भारत द्वारा दिए गए प्रमाणों की जांच की जा रही है ।

बता दे कि, आतंकियों ने पंजाब पुलिस के एसपी सलविंदर सिंह की कार को अपने कब्जे में लेने के बाद सलविंदर, उनके मित्र राजेश वर्मा तथा सलविंदर के कुक से चार मोबाइल फोन छीन लिए थे। जिनमें से दो फोन का उपयोग कर पाकिस्तान फोन किया गया था।

पठानकोट आक्रमण के बाद एक बार फिर पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय बातचीत रद होने की आशंका बतार्इ गई है।

संदर्भ : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *