Menu Close

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सेक्स गुलामोंसे बलात्कार करने के तरीकोंपर जारी किया फतवा !

नई देहली : आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का बेहद बिभत्स फतवा सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार यह फतवा इस बात को लेकर है कि. गुलाम बनाई गई महिलाओं और लडकियोंके साथ किस प्रकार बलात्कार किया जाना चाहिए। संगठन ने यह फतवा इस बात के मद्देनजर जारी किया है कि बंदी बनाई गई महिलाओं और लडकियोंके साथ उनके देखभाल के दौरान उल्लंघन करने के कई मामले सामने आए है।

इस्लामिक स्टेट के एक जानकार के अनुसार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस फतवे के जरिए नियमों और कानूनोंकी फिर से व्याख्या की है। संगठन चाहता है कि जब महिलाएं और लडकियां बंदी बनाई जाती है और उसके बाद जो उनसे बर्ताव किया जाता है, उसमें इन बातोंको ध्यान रखा जाए। इस दौरान जो भी महिलाएं और लडकियोंको सेक्स गुलाम बनाया जाता है उनसे बलात्कार किए जाने के दौरान फतवोंके अनुसार जारी नियमोंका पालन करने की बात कही गई है।

स्त्रोत : झी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *