Menu Close

लाहौर से गायब हुर्इ महिलाएं इस्लामिक स्टेट में सम्मिलित !

लाहौर : कुछ माह पूर्व पाकिस्तान के लाहौर से गायब हुई महिलाएं बच्चों के साथ इस्लामिक स्टेट में सम्मिलित हो चुकी हैं। संघीय राजस्व बोर्ड के अधिकारी मेहर हामिद की गिरफ्तारी के बाद आतंकविरोधी विभाग ने यह खुलासा किया है। हामिद की पत्नी बुशरा बीबी भी जुलाई से गायब इन महिलाओं में सम्मिलित है। बुशरा बीबी लाहौर में एक इस्लामिक केंद्र चलाती थी। अधिकारियों के अनुसार वह अपनी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ सीरिया जा चुकी है।

वह अपनी एक छात्रा और पांच बच्चों के साथ एक शिक्षक को भी इस्लामिक स्टेट में सम्मिलित होने के लिए अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने बताया कि, शुरुआती पूछताछ में हामिद ने बताया कि बुशरा ने उसे धार्मिक यात्रा पर सीरिया जाने की जानकारी दी थी। बाद में उसने व्हाट्सएप पर बच्चों के साथ इस्लामिक स्टेट में सम्मिलित होने की जानकारी दी। माना जा रहा है कि महिलाएं सीमापार कर ईरान में दाखिल हुईं और वहां से उन्हें सीरिया ले जाया गया।

 स्त्रोत : नयी दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *