Menu Close

हासन (कर्नाटक) में प्रशासनद्वारा हनुमान जयंती उत्सव पर प्रतिबंध

मंदिर सरकारीकरण का परिणाम

कर्नाटक में प्रशासनद्वारा हनुमान जयंती उत्सव पर प्रतिबंध

हासन (कर्नाटक) : हासन नगर में नीरुबागीलु श्री अंजनेय मंदिरद्वारा प्रतिवर्ष हनुमान जयंती को भारी मात्रा में उत्सव मनाया जाता है; परंतु इस वर्ष जिलाधिकारीद्वारा इस मंदिर में हनुमान जयंती उत्सव मनाने हेतु प्रतिबंध लगाया गया है !

स्थानीय लोगोंका कहना है कि, अल्पसंख्यकोंके तुष्टिकरण हेतु ही शासनद्वारा यह निर्णय लिया गया है !

क्या उत्सव रोकनेवाला शासन कल मंदिर के एक-एक कर सभी धार्मिक आचरण बंद करेगा ? स्थानीय लोग ऐसा संदेह व्यक्त कर रहे हैं।

२-३ वर्ष पूर्व इस मंदिर का सरकारीकरण हुआ है।

इस वर्ष मुसलमानोंकी मोहरम शोभायात्रा रद्द की गई थी। इसलिए मुसलमानोंद्वारा प्रशासन पर ऐसा दबाव उत्पन्न किया गया कि हिन्दुओंका उत्सव भी रद्द करना चाहिए।

इसीलिए जिलाधिकारी ने हनुमान जयंती की शोभायात्रा रद्द की है, ऐसी चर्चा है।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *