Menu Close

नवाज शरीफ ने कहा, ‘भारत-पाक शत्रुता समाप्त करने का यह उपयुक्त समय !’

नागरिको, जब तक पाकिस्तान द्वारा भारत में किए जा रहे आतंकवादी आक्रमण नहीं रोके जाते तथा पाक अधिकृत कश्मीर भारत को पुनः लौटाया नहीं जाता तब तक भारत और पाक की शत्रुता कभी समाप्त नहीं हो सकती । – सम्पादक, हिन्दूजागृति

कराची – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि, भारत और पाकिस्तान के लिए आपसी शत्रुता खत्म करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। 

शरीफ ने विश्वास जताया कि, उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के लाहौर दौरे से उपजी सद्भावना कायम रहेगी। उन्होंने कहा, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाहौर आए और अपना कुछ समय हमें दिया। 

यह दोनों देशों के लिए आपसी शत्रुता समाप्त करने का सबसे बेहतरीन समय है।’ बलूचिस्तान के झोब हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि, सद्भावना कई समस्याओं का समाधान है। इस बीच शरीफ ने पिछले सप्ताह लाहौर का दौरा करने के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *