Menu Close

लंदन में आक्रमण का षडयंत्र रचनेवाले मोहम्मद रहमान और उसकी पत्नी को ठहराया दोषी !

लंदन न्यायालय का शीघ्र न्याय !

नई देहली : लंदन में मुसलमान पति पत्नी को आतंकी साजिश का दोषी ठहराया गया है। दोनों पर लंदन में धमाके की साजिश रचने का आरोप था। अदालत ने पति-पत्नी को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की मदद का दोषी माना है।

इसी वर्ष जुलाई महीने में लंदन आक्रमण की दसवीं बरसी पर इन लोगों ने बडे आक्रमण की योजना रची थी। किंतु योजना पहले ही नाकाम हो गई।

२५ वर्ष का मोहम्मद रहमान और २४ वर्ष की उसकी पत्नी सना को ओल्ड बेली न्यायालय ने कल दोषी ठहराया । अगले सप्ताह शिक्षा का निर्णय होगा । दोनों पति-पत्नी लंदन से करीब ६५ किलोमीटर दूर रहते थे ।

न्यायालय में ये साबित हो गया कि, मई महीने में रहमान ने रासायनिक धमाके की साजिश रची थी । धमाके में उपयोग के लिए जो रसायन खरीदे गए थे उसका भुगतान सना ने किया था ।

स्त्रोत : एबीपी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *