Menu Close

कुंभकोणम (तमिलनाडू) में १८ से २० फरवरी की कालावधि में ‘अखिल भारतीय साधु अधिवेशन’ का आयोजन !

‘महामाघम उत्सव – २०१६’ में तीन दिवसीय ‘अखिल भारतीय साधु अधिवेशन’ का आयोजन

हिन्दू जनजागृति समिति का भी सहभाग

कुंभकोणम् (तमिलनाडू) : यहां ३ से २२ फरवरी की कालावधि में होनेवाले महामाघम उत्सव में १८ से २० फरवरी, इस प्रकार ३ दिनोंका अखिल भारतीय साधु अधिवेशन आयोजित किया गया है।

इसके उपलक्ष्य में हाल-ही में कुंभकोणम के समीप गोविन्द्पुरम के विट्ठल-रुक्मिणी संस्थान में आयोजित बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति ने भी भाग लिया।

महामाघम उत्सव को दक्षिण भारत का कुंभमेला भी कहा जाता है !

१. इस बैठक में विविध मठ एवं आश्रम के साधु एवं स्वामीजी तथा विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंके पदाधिकारी, ऐसे ८५ लोग उपस्थित थे। बैठक में अखिल भारतीय साधु अधिवेशन का नियोजन एवं कार्यसिद्धि करने हेतु स्वामी वेदांत आनंद की अध्यक्षता में एक समिति स्थापित की गई।

२. इस बैठक के प्रथम सत्र में अधिवेशन का नियोजन एवं कार्यसिद्धि करने पर निवास, भोजन, वाहन इत्यादि विषयोंपर सभी दृष्टि से विचार विमर्श किया गया।

३. इसके अतिरिक्त हिन्दू धर्म की महत्ता बतानेवाले फलक (फ्लेक्स), प्रायोजक एवं अर्पण का भी नियोजन किया गया।

४. इस अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु अब तक ३०० साधु एवं स्वामियोंने सिद्धता दर्शाई है।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *