Menu Close

सातारा (महाराष्ट्र) में हिन्दू धर्मजागृति सभा संपन्न !

युवकोंको ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में संगठित होना चाहिए ! – श्री. आनंद पटवर्धन, प्रतापगढ उत्सव समिति, वाई

हिन्दू जनजागृति समिति की धर्मजागृति सभा सातारा में संपन्न
सभा में ९५० धर्माभिमानीयोंकी उपस्थिती

सातारा (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा यहां के श्री शाहू कलामंदिर में हिन्दू धर्म जागृति सभा का आयोजन किया गया।

इस सभा को संबोधित करते हुए प्रतापगढ उत्सव समिति के श्री. आनंद पटवर्धन ने प्रतिपादित किया कि, अल्पसंख्यकोंकी चापलूसी हेतु कानून को भंग करनेवाले वर्तमान समय के राजनेता अधिकांश हिन्दुओंके धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारोंका हनन कर रहे हैं !

राज्यसंविधानद्वारा सभी को दी गई धार्मिक स्वतंत्रता भी हिन्दुओंको नहीं मिलने दी जाती। दिन ब दिन बढता भ्रष्टाचार तथा अनैतिकता ने सर्वोच्च सीमा पार कर ली है। ‘लवजिहाद’ तथा पाश्चात्योंकी ‘डे’ संस्कृति के होनेवाले आक्रमणोंके कारण हिन्दु संस्कृति एवं हिन्दुओंकी स्थिति दयनीय हो रही है। धर्म पर होनेवाले इन सभी आघातोंका सामना करने हेतु सभी को संगठित रूप से कार्य करना चाहिए।

इसके लिए युवकोंको ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में संगठित होना चाहिए।

इस सभा में सातारा के हिन्दू धर्माभिमानी भारी संख्या में उपस्थित थे।

मान्यवरों के शुभ हाथों दीपप्रज्वलन कर सभा का आरंभ किया गया। श्री सीतारामचंद्र वैदिक प्रचारक मंडल के वेदमूर्तियोंने वेदमंत्रपठन किया। श्री. हेमंत सोनवणेद्वारा उपस्थित लोगोंको हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की जानकारी दी गई। श्री. राहुल कोल्हापुरे ने सूत्रसंचालन एवं आभारप्रदर्शन किया।

विश्‍वकल्याण के श्‍लोक से सभा की परिसमाप्ति की गई।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *