Menu Close

भाजपा नेताओं की हत्या के ४ जिहादी आरोपियों को एनआईए ने बनाया बन्दी !

नई दिल्ली – गुजरात के भरूच जिले में भाजपा के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या करनेवाले चार जिहादी आरोपियों को एनआईए ने एक सप्ताह की हिरासत में लिया है। एनआईए के प्रवक्ता ने यहां बताया कि, चारों आरोपी इनायत पटेल, मोहम्मद युनुस शेख, अब्दुल समद और आबिद दाउद पटेल को अहमदाबाद की एक न्यायालय ने २९ दिसंबर तक एनआईए की हिरासत में सौंप दिया है। 

इनमें से अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का सहयोगी माने जाने वाले आबिद पटेल को इसी महीने की शुरुआत में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल पुलिस की मदद से भारत-नेपाल सीमा से बन्दी बनाया था। दो अज्ञात बंदूकधारियों ने भाजपा के भरुच जिले के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य शिरीष बंगाली और जिले के भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव प्रग्नेश मिस्त्री की दो नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *