Menu Close

विदेशी छात्रा से यौन उत्पीडऩ मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक अरशद आलम निलंबित

नई देहली – देहली की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक अरशद आलम पर विदेशी छात्रा से बलात्कार का आरोप लगा है। जेएनयू प्रशासन ने इस मामले में स्कूल ऑफ सोशल साइंस के प्राध्यापक अरशद आलम को निलंबित कर दिया है। छात्रा प्राध्यापक के मार्गदर्शन में संशोधन कर रही थी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद् (ईसी) की एक आपात बैठक में यह निर्णय किया गया। परिषद विश्वविद्यालय में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है।

शिकायतकर्ता बांग्लादेश की नागरिक है। वह विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में प्राध्यापक की निगरानी में शोधकार्य कर रही थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, प्राध्यापक की निगरानी में शोध कर रही बांग्लादेश की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्राध्यापक ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ किया।

इसके बाद ऐसे मामलों को देखने वाली विश्वविद्यालय की निगरानी इकाई, यौन उत्पीडऩ के खिलाफ लिंग संवेदीकरण कमेटी (जीएसकैश) ने जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि, अपनी जांच में कमेटी ने उन्हें दोषी पाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जिसके बाद इस मुद्दे पर निर्णय के लिए कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाई गई। परिषद ने तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा खत्म करने का फैसला किया। बहरहाल, लगातार फोन किए जाने और लिखित संदेश भेजने के बावजूद इस मुद्दे पर प्राध्यापक की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *