Menu Close

अमरावती तथा अकोला में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन

बाजीराव-मस्तानी इस चलचित्रपर प्रतिबंध लगाने की मांग !

अमरावती : संजय लीला भन्सालिद्वारा निर्देशित बाजीराव-मस्तानी इस चलचित्र में इतिहास का विकृतिकरण किए जानेसे उसपर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, साथ ही ख्रिसमस के दिन तेलंगन शासन का १९५ चर्चों के साथ होनेवाला कार्यक्रम स्थगित हो, इन २ मांगों को लेकर अमरावती के राजकमल चौक में २० दिसंबर के दिन तथा अकोला में हाल ही में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किए गए ।

अमरावती में किए गए आंदोलन के  समय अपना मत व्यक्त करते हुए छावा संगठन एवं भगवा सेना इनके श्री. नितीन व्यास ने कहा कि, इस प्रकारसे इतिहासका विकृतिकरण करना अत्यंत अयोग्य है । इस चलचित्र को हम हिन्दू एकत्रित होकर तो बंद करेंगे ही ! साथ ही श्री योगवेदांत सेवा समिति के श्री. मानव बुद्धदेवने इस संदर्भ में कविता के रूप में अपना विरोध व्यक्त किया ।

अकोला : अकोला में हालही में हिंदुत्वनिष्ठों की ओरसे राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया । इस आंदोलन में योगवेदान्त समिति के श्री. प्रताप विरवाणी, अधिवक्ता श्री. मनिष कोटवानी, हिंदु जनजागृति समिति के श्री. संजय ठाकुर, श्री. कोपेकर, साथ ही समिति के कार्यकर्ता एवं सनातन संस्था के साधक उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *