Menu Close

भारत है करोडों शांतिप्रिय मुसलमानों के साथ रहने का उदाहरण !’ – टेड क्रुज

कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दुआेेंं पर किए जा रहे अत्याचार से अनभिज्ञ अमरीकी सांसद टेड क्रुज का वक्तव्य !

डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका में मुसलमानों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग की थी । इस पर रिपब्लिकन पार्टी में अलग-अलग मत प्रवाह सामने आए है। कुछ इसके समर्थन में है । कुछ ट्रंप की निंदा कर रहे है।

सांसद टेड क्रूज ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी मुसलमान जिहादी नहीं होते।

उन्होंने कहा कि संसार में ऐसे अनेक देश हैं जहां करोड़ों शांतीप्रिय मुसलमान रहते है । इनमें भारत एक उदाहरण है। टेड ने कहा कि भारत में मुसलमानों को कोई समस्या नहीं है। इसके विपरीत अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मुसलमानों पर ही अत्याचार हो रहे है । उन्होंने यह भी कहा कि कट्टरपंथ के विरुद्ध जारी लड़ाई में धर्म को आधार नहीं बनाना चाहिए।

हिंदूंओ, टेड क्रुज को यह पता नही कि कश्मीर में इन कथित शांतीप्रियों ने हिंदूंआें पर कितने अत्याचार किए, आसाम, बंगाल, केरल आदि राज्यों में तथा भारत के अन्य राज्यों में कथित शांतीप्रिय दिन प्रतिदिन हिंदूंआें पर आक्रमण कर रहे है । हिंदू सहिष्णु है इसलिए वे चुपचाप ये सब सह रहे है । – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *