Menu Close

फ्रांस ने पहली बार इस्लामिक स्टेट पर क्रूज मिसाइलों से किया आक्रमण

पेरिस : विश्वभर में प्रसिद्ध बर्बर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ फ्रांस ने पहली बार क्रूज मिसाइलाें से इस्लामिक स्टेट के कमांड सेटर, ट्रेनिंग सेंटर और लॉजिस्टिक्स डिपो पर आक्रमण किए हैं । यह जानकारी फ्रांस डिफेंस मिनिस्ट्री ने दी । जानकारी के अनुसार २०११ में इस मिसाइल का पहली बार उपयोग लीबिया में किया गया था । फ्रेंच मीडिया के अनुसार एक मिसाइल के पीछे करीब ५ करोड रुपए से ज्यादा का खर्च आता है।

बता दें पेरिस में १३ नवंबर को हुए आक्रमण के बाद फ्रांस ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं और यही नहीं रक्का शहर में इस्लामिक स्टेट आतंकियों के ठिकाने पर भी पिछले एक महीने के अंदर कई बार बम बरसा चुका है ।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *