Menu Close

कैलिफोर्निया में मजिस्दों पर लिखा, ‘जीजस ही उद्धारक हैं’ !

जिहादी आक्रमणों में मुसलमानों के सहभाग के कारण ही ऐसी घटनाएं बढ रही हैं । – सम्पादक, हिन्दूजागृति

लॉस एंजिलिस : अमरीका में कुछ दिन पूर्व हुए जिहादी आक्रमण की निंदा हो रही है । इस घटना के पश्‍चात अमरीकी लोगों में मुसलमानों के प्रति द्वेष निर्माण हो गया है । अभी मिले समाचार के अनुसार एक घटना में अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया मेंदो मजिस्दों की दीवारों को रंग से पोत दिया तथा स्प्रे पेंट द्वारा ‘जीसस इज द वे’ अर्थात ‘ईसा मसीह ही एकमात्र विकल्प है’, ऐसा लिखा गया ।

सीबीएस न्यूज ने हॉथोर्न पुलिस विभाग के प्रवक्ता क्रिस्टोफर पोर्ट के हवाले से समाचार दिया है की, अहमदिया मुसलमान समुदाय की सलाम नामक मस्जिद के बाहर भी ‘जीसस’ शब्द लिखा हुआ मिला । साथ ही एक बम जैसी आकृतिवाली प्लास्टिक की एक वस्तु भी मिली । पुलिस इन घटनाआें की जांच कर रही है ।

स्त्रोत : प्रभात खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *