Menu Close

‘बाजीराव-मस्तानी’ चित्रपट के विरोध में महाराष्ट्र के नंदुरबार में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’

नंदुरबार में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’

 ‘बाजीराव-मस्तानी’ चित्रपटद्वारा ‘श्रीमंत बाजीराव पेशवा’ के इतिहास का विकृत रूप

आंदोलन में सम्मिलित धर्माभिमानी

नंदुरबार (महाराष्ट्र) : ‘बाजीराव-मस्तानी’ चित्रपट के माध्यम से श्रीमंत बाजीराव पेशवा का इतिहास विकृत रूप से प्रस्तुत किया गया है !

इसलिए नंदुरबार में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ के अंतर्गत विविध संगठनोंद्वारा संघटित होकर इस चलचित्र पर प्रतिबंध लगाए जाने एवं तेलंगाना शासनद्वारा नाताल के उपलक्ष्य में चलाया जानेवाला उपक्रम रद्द करने, इन मांगोंको लेकर निदर्शन किए गए। नंदुरबार नगर के तहसील कार्यालय के समक्ष १२ दिसंबर २०१५ को सवेरे १० बजे विविध घोषणा करते हुए ये निदर्शन किए गए।

हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन संस्था, श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान, पुरोहित संगठन, बहुभाषी ब्राह्मण महासंघ इत्यादि संगठनोंके हिन्दूप्रेमी कार्यकर्ता इसमें सम्मिलित हुए थे।

आंदोलन की जानकारी देते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के डॉ. नरेंद्र पाटिल ने कहा कि, ऐसा ध्यान में आता है कि; इस चलचित्र के माध्यम से पूरा जीवन युद्ध कर अपराजित बाजीराव पेशवा को दर्शाने की अपेक्षा केवल प्रेम से पागल एक बाजीराव का चित्र खडा किया गया है।

उन्होंने कहा कि, लोगोंके समक्ष राजघराने की घरेलू एवं कुलीन महिलाओंका इस प्रकार से मिथ्या एवं विकृत इतिहास प्रस्तुत करनेवाले इस चलचित्र पर निश्चित रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *