Menu Close

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से भी ज्यादा धोकादायक है आजम खान – शिवसेना

मुंबई – शिवसेना ने उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान की तुलना भारत के शत्रू तथा भगोड़े दाऊद इब्राहिम से की है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा- आजम खान अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम से भी ज्यादा खतरनाक है। ‘यदि हमारे देश में ही ऐसे सांप-बिच्छू हों तो हमें बाहरी दुश्मनों की जरूरत नहीं है । पाकिस्तान से निपटने के बारे में बोलने से पहले आजम खान जैसे लोगों को सीधा करना चाहिए। दाऊद को पाकिस्तान से जब वापस लाया जाएगा तब लाया जाएगा, लेकिन आजम जैसे लोग देश में उससे कहीं ज्यादा खतरनाक खेल खेल रहे हैं ।’

भारत में अल्पसंख्यकों के मामले को लेकर यूएन (संयुक्त राष्ट्र) से दखल करने की अपील को लेकर शिवसेना ने आजम खान पर निशाना साधा। आजम ने यूएन के सेक्रेटरी बान-की-मून को लिखी चिट्ठी में आरएसएस पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप लगाया था।

शि‍वसेना ने आगे लिखा है, ‘ओवैसी विभिन्न हालात में संतुलित रूख अपनाते हैं और आजम खान को उनसे सबक सीखना चाहिए। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि बाबरी मस्जिद को शहीद बताने से उनका तात्पर्य क्या है। बाबर एक विदेशी आक्रांता था, जिसने राम मंदिर को नष्ट किया था। इस बात का उत्तर आजम खान भी नहीं दे पाएंगे कि राम की अयोध्या बाबर की कब बन गई।’

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *