Menu Close

अयोध्या में मोहम्मद पैगम्बर ने नहीं श्रीराम ने लिया था जन्म : योगगुरु बाबा रामदेव

सूरत – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवतद्वारा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की बात कहे जाने के बाद योगगुरु बाबा रामदेवजी से जब अयोध्या में मंदिर बनाने को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि, अयोध्या में मोहम्मद पैगम्बर ने नहीं अपितु भगवान श्रीराम ने जन्म लिया था तो मुस्लिमो को भी उनका सम्मान कर मंदिर बनाने में मदद करनी चाहिए !

सूरत की मशहूर हीरा कारोबारी कंपनी हरे कृष्ण द्वारा रविवार को आयोजित पारिवारिक विवाह समारोह में योगगुरु बाबा रामदेव अतिथि विशेष के रूप में उपस्थित रहे थे । इस दौरान यहां उपस्थित मीडियाकर्मियों ने जब बाबा रामदेवजी से प्रश्न पूछा गया कि, लखनऊ में मुस्लिम संगठन के लोग अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर एक जुट हो रहे है तो आप क्या मानते हो ?

इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि, हिन्दुओ और मुसलमानों को मंदिर-मस्जिद के नाम पर नहीं लडना चाहिए । प्रत्येक को देश में प्रेम और भाईचारे से रहना चाहिए । अयोध्या में मोहम्मद पैगम्बर साहब ने जन्म नहीं लिया था, अयोध्या में श्रीराम ने जन्म लिया था इसलिए जिस प्रकार से हिन्दू भगवान श्रीराम का सम्मान करते है वैसे ही मुस्लिमो को भी भगवान श्रीराम का सम्मान करना चाहिए ।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *