Menu Close

संयुक्त अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेशपर हो प्रतिबन्ध : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की धार्मिक भेदभाव खत्म करने की अपील के अगले ही दिन रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रमुख उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर ही प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है । उन्होंने यह वक्तव्य प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के आधार पर दिया। बता दे की, ओबामा ने सोमवार को ही राष्ट्र के नाम संबोधन में मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव खत्म करने की अपील की थी।

ट्रंप के ही वक्तव्य में प्यू रिसर्च की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार प्यू ने पाया है कि, मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी के बड़े हिस्से में अमेरिकी लोगों के लिए द्वेष भरा है। २५ प्रतिशत लोगों का मानना है कि, अमेरिका में वहीं के लोगों के खिलाफ हिंसा ग्लोबल जिहाद का परिणाम है।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *