Menu Close

आजम खान ने मां का दूध पिया है तो, आरएसएस पर प्रतिबन्ध लगाकर दिखाएं : लक्ष्मीकांत बाजपेयी, भाजपा

लखनऊ – उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आजम खान के आरएसएस पर दिए बयान पर पलटवार किया। एक समाचारवाहिनी को दिए इंटरव्यू में आजम खान ने आरएसएस को आतंकी संगठन करार देते हुए प्रतिबन्ध लगाने की मांग की थी। इस बयान की आलोचना करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि, यदि आजम खान ने मां का दूध पिया हो तो आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं। उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है और आजम खान पार्टी के प्रभावशाली नेता हैं।

बाजपेयी ने आजम खान को चुनौती भरे अंदाज में कहा कि, उत्तर प्रदेश में आजम आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं, पता चलेगा इसका अंजाम क्या होता है। अमर सिंह की मुलायम सिंह यादव से बढती नजदीकियों से बौखलाकर आजम रोज अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। अल्पसंख्यकों की राजनीति अब उनके काम नहीं आ रही। इसलिए ऐसे बयान देकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाजपेयी ने दावा किया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की प्रतिक्षा है। राम मंदिर का निर्माण हमारे कार्यसूची में है। बरेली में गाय तस्करों के आक्रमण में अपनी जान गंवाने वाले एसआई मनोज मिश्रा हत्याकांड की जांच टीम के साथ पहुंचे बाजपेयी ने मंदिर निर्माण को अपनी पार्टी के अजेंडा में बताया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलल्ला मंदिर हमेशा से हमारे कार्यसूची में है। हमको पूरी आशा है सर्वोच्च न्यायालय मंदिर के पक्ष में फैसला देगा। इसके बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सदन में स्वीकार चुके हैं की अब तक ६२२ बार पुलिस पिट चुकी है। जब पुलिस का ये हाल है, तो जनता की क्या बात करें। उन्होंने मुआवजा वितरण में धर्म जाति के भेदभाव का भी आरोप लगाया। बाजपेयी ने कहा कि, प्रदेश में जियाउल हक और इखलाक मरें तो ४५ लाख की राशि के साथ दो नौकरी और १९ मेडल प्राप्त पुलिस कर्मी की शहादत पर राज्य सरकार कोई घोषणा नहीं करती।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *