Menu Close

पेरिस हमला :आतंकवादियों के तार ब्रिटेन से जुड़े होने के संकेत

लंदन : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले महीने हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में शामिल आतंकवादी समूह के तार ब्रिटेन से जुडे होने के संकेत मिले हैं । वाल स्ट्रीट जर्नल ने पश्चिमी अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि धमाकों का मुख्य आरोपी और इस्लामिक स्टेट का आतंकवादी अब्देलहामिद अबाउद के ब्रिटेन में कई लोगों से संबंध जुडे हुए थे ।

दो अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों के तार ब्रिटेन की राजधानी लंदन से करीब १९० किलोमीटर दूर बर्मिंघम में बैठे लोगों से जुडे हुए थे। 13 नवंबर को हुए हमले में 130 लोग मारे गए थे । ब्रिटेन को दस वर्ष पहले जुलाई २००५ में सबसे बडे आतंकवादी हमले का सामना करना पडा था जब अंडरग्राउंड ट्रेन और बस पर हुए आत्मघाती हमले में ५२ लोगों की जान गई थी । इस सप्ताह सीरिया में आईएस के ठिकानों पर हमले शुरु कर चुके ब्रिटेन में खतरा बढ गया है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *