Menu Close

‘भक्ति टीवी’ तेलगु दूरचित्रप्रणाल की ओर से हिन्दुत्वनिष्ठ अधिवक्ता श्री. के.वी. रमणमूर्ति का सम्मान

भाग्यनगर (तेलंगाना) : आध्यात्मिक ग्रंथों में योगदान देने के कारण ‘भक्ति टीवी’ तेलगु दूरचित्रप्रणाल की ओर से तेलंगाना के हिन्दुत्वनिष्ठ अधिवक्ता श्री. के.वी. रमणमूर्ति का सम्मान किया गया।

अधिवक्ता श्री. रमणमूर्ति ने पौराणिक, ऐतिहासिक तथा आध्यात्मिक विषयोंपर अनेकविध ग्रंथोंका लेखन किया है।

उसमें आंध्रप्रदेश तथा पुडुचेरी के विविध गणेश मंदिरोंकी जानकारी देनेवाला ग्रंथ, विविध हिन्दू मंदिरों में किए जानेवाले धार्मिक कृत्य तथा उत्सवोंकी विवेचना करनेवाले ग्रंथ, साथ ही श्रीगणेश के संदर्भ में पौराणिक श्लोकोंका संकलन आदि ग्रंथ समाविष्ट हैं।

इस पार्श्वभूमि पर तेलंगाना के ‘भक्ति टीवी’ इस तेलगु आध्यात्मिक दूरचित्रप्रणाल ने तेलंगाना के भाग्यनगर (हैदराबाद) में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में अधिवक्ता श्री. रमणमूर्ति का सम्मान किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *