Menu Close

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा महाराष्ट्र विधिमंडल के शीतकालीन अधिवेशन में प्रस्तुत करने हेतु ठाणे के विधायकोंको ‘राष्ट्र एवं धर्म’ के विषय प्रदान !

भिवंडी के शिवसेना विधायक श्री. रूपेश म्हात्रे (बायीं ओर से दूसरे) को इन विषयोंका निवेदन प्रस्तुत करते हुए समिति के कार्यकर्ता

ठाणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र शासन विधिमंडल के शीतकालीन अधिवेशन में राष्ट्र-धर्म के विषय प्रस्तुत करने हेतु तथा उन पर विचार-विमर्श कर उपाय प्राप्त हो, इस उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा भिवंडी के शिवसेना विधायक श्री. रूपेश म्हात्रे, डायघर के शिवसेना विधायक श्री. सुभाष भोईर, कल्याण के भाजपा विधायक श्री. नरेंद्र पवार को कुछ विषय प्रस्तुत किए गए।

साथ ही उस समय ‘‘एनसीईआरटी’’ के अभ्यासक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज का वास्तविक इतिहास समाविष्ट करना चाहिए’, ‘कृत्रिम कुंड में विसर्जन करने के कारण गणेशमूर्ति का किया जानेवाला अनादर प्रतिबंधित करें, इत्यादि मांगें की गर्इं।

उस समय हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन संस्था, बजरंग दल इत्यादि संगठनों के कार्यकर्ता तथा अन्य हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *