Menu Close

‘आमिर खान जैसे नाचने,गाने वाले देश छोडकर चले भी जाऐं तो देश को कोई फर्क नहीं पडेगा’

(म.प्र) सागर : मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने फिल्म अभिनेता आमिर खान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन जैसे दो चार नाचने वाले और गवैया देश छोड़कर चले भी जाऐं तो इस देश को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भार्गव यहां अंत्योदय मेले में मुख्य अतिथि के जब मीडिया ने आमिरखान के उस बयान पर सवाल किया जिसमें गत दिनों उन्होंने अपने परिवार को देश में असुरक्षित होने की बात कही थी तो भार्गव ने तल्ख शब्दों में इस अभिनेता पर निशाना साधते हुए कहा कि आमिर खान ने जो कुछ भी कहा उन पर बहुत लोग बोल चुके है।
आमिर खान नाचने गाने वाले कलाकार हैं अगर उन जैसे दो चार नाचने वाले और गवैये देश छोड़ कर चले जाए तो सवा सौ करोड़ की आवादी वाले भारत देश को कोई फर्क नहीं पडेगा। भार्गव ने आमिर खान को नसीहत देते हुए कहा कि यह देश कोई फिल्म नहीं है जहां पर इस प्रकार के डायलॉग चलेंगे। वो देश छोड़कर जाना चाहे तो चले जाए और रहना है तो शौक से रहे उनको पूरी सुरक्षा दी जाएगी और हां आमिर ने बहुत पैसा कमा लिया अभी वो बॉडी गार्ड लगाए है अगर और लगाना चाहे तो और लगा ले।
भार्गव ने कहा कि जो देश की सीमाओ पर है, खासकर कश्मीर में है और आतंकवादी प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैं वे भी कभी देश छोडऩे की बात नहीं कहते है। कुछ खासकर और नामवर लोग जो पैसे वाले हो गए है ऐसे लोग भारत माता के बारे में बहुत कुछ बोल देते है व ऐसे नाचने गाने वाले लोगो के लिए इससे ज्यादा और कुछ नहीं बोलना चाहता।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *