Menu Close

सऊदी में कानूनी भेदभाव: जुर्म एक पर महिला को सजा-ए-मौत, पुरुष को १०० कोड़े

रियाद : सऊदी अरब में कानूनी भेदभाव का मामला सामने आया है। यहां व्यभिचार के आरोप में पकड़े गए स्त्री और पुरुष को अलग अलग सजा सुनाई गई है। महिला को पत्थरों से पीट-पीट कर मार देने की सजा दी गई है, जबकि उसके प्रेमी को महज १०० कोड़े मारे जाएंगे। दोनों श्रीलंका के हैं। श्रीलंका ने घोषणा की है कि वह महिला की माफी के लिए सऊदी सरकार से संपर्क करेगी।

इसलिए प्रेमी को मिली कम सजा!

महिला ४५ साल की है। वह २०१३ में नौकरानी के रूप में सऊदी अरब आई थी। वह विवाहित है। उसे पीट-पीट कर मार देने की सजा शरिया कोर्ट ने सुनाई है। उसका कहना है कि इस महिला ने दूसरे आदमी से रिश्ता कायम कर अपने पति को धोखा दिया है। उसके प्रेमी को कम सजा इसलिए मिली है क्योंकि वह अविवाहित है।

श्रीलंका करेगा अपील

कोलंबो में श्रीलंका के विदेश रोजगार ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि ब्यूरो वकीलों को नियुक्त कर रहा है ताकि महिला को दी गई सजा के खिलाफ अपील कर सके। सऊदी अरब में २०१३ में एक नौकरानी का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। उस पर आरोप था कि उसकी लापरवाही से उसके बच्चे की मौत हो गई थी जिसकी देखभाल के लिए उसे रखा गया था।

१५० को सजा-ए-मौत

सऊदी अरब इस समय संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद पैनल का अध्यक्ष है। वहां इस साल १५० लोगों को मौत की सजा दे दी गई। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार ये आंकड़े २० साल में सबसे ज्यादा हैं।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *