Menu Close

संसद के शीतकालीन अधिवेशन में ‘राष्ट्र एवं धर्म’ के संदर्भ में सभी प्रश्‍न प्रस्तुत करेंगे ! – श्री. हेमंत गोडसे, शिवसेना संसद सदस्य

आगामी शीतकालीन अधिवेशन : शिवसेना संसद सदस्य श्री. हेमंत गोडसे का आश्वासन

(बायीं ओर से) श्रीमती रीटा पाटिल, श्रीमती मंजुषा जोशी, श्री. शशिधर जोशी, श्री. हेमंत गोडसे तथा श्रीमती सुचिता पाटिल

नाशिक (महाराष्ट्र) : यहां के शिवसेना संसद सदस्य श्री. हेमंत गोडसे ने हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंको यह आश्‍वासन दिया कि राष्ट्र एवं धर्म के संदर्भ में सभी प्रश्‍न आगामी शीतकालीन अधिवेशन में प्रस्तुत करेंगे।

समिति के कार्यकर्ताओंने हाल ही में उनसे भेंट की थी। उस समय उन्होंने यह आश्वासन दिया था।

इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के जनपद समन्वयक श्री. शशिधर जोशी, सनातन संस्था की श्रीमती मंजुषा जोशी, श्रीमती सुचिता पाटिल उपस्थित थीं।

संसद के आगामी शीतकालीन अधिवेशन में राष्ट्र एवं धर्म के संदर्भ में सभी प्रश्‍न प्रस्तुत करने की विनती करते हुए कार्यकर्ताओंने कुछ गंभीर समस्याएं प्रश्‍न भी श्री. गोडसे जी के निदर्शन में लाए। उसमें पाकिस्तानी गायक अदनान सामी की नागरिकता, अभिनेत्री सनी लिओन के अश्‍लील जालस्थल के कारण समाज मन पर होनेवाले परिणाम, अंनिस को विदेश से प्राप्त आर्थिक सहायता की जांच, साथ ही एन.सी.ई.आर.टी. के अभ्यासक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज तथा इतिहास को दिया गया स्थान, इस प्रकार के प्रश्‍न समाविष्ट थे !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *