Menu Close

जम्मू-कश्मीर : मुख्यमंत्री सईद के पैतृक आवास पर फहराया गया पाकिस्तानी झंडा

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला फिर से सामने आया है । राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बिजबेहरा क्षेत्र में स्थित पैतृक आवास पर आज पाकिस्तानी झंडा फहराया गया ।

इसी क्षेत्र में सोमवार को मुठभेड में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादियों का घर भी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि, एक आतंकवादी के अंतिम संस्कार में बिजबेहरा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और बिजबेहरा में सईद के पैतृक आवास पर ‘हरे और उजले’ रंग का झंडा फहराया गया।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक विश्लेषक पारा ने कहा, ‘इस घटना की ज्यादा व्याख्या नहीं की जानी चाहिए। झंडा फहराना फैशन बन गया है और सोशल मीडिया के कारण इस तरह की छिटपुट घटनाओं पर इतना ध्यान दिया जाता है।’

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *