Menu Close

देश का वातावरण खराब कर रहे हैं शाहरुख और आमिर खान : साध्वी प्राची

लखनऊ – हिंदूत्वनिष्ठ नेता साध्वी प्राची ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बाद अब आमिर खान पर निशाना साधा है। साध्वीजी ने आमिर खान के वक्तव्य पर कहा है कि, इनको ‘किंग खान’ देश की जनता ने बनाया है। अब उसी देश में इन्हें डर लगता है। साध्वी प्राची ने कहा कि, देश का हिंदू इनकी फिल्मों का बहिष्कार करे तब वह जमीन पर आ जाएंगे। ये दोनों फिल्म स्टार कांग्रेस की शह पर बयानबाजी कर देश का वातावरण खराब कर रहे हैं।

साध्वी प्राची ने आमिर खान के वक्तव्य पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि‍, जब मुजफ्फरनगर में गौरव और सचिन की मुसलमानों ने सरेआम हत्या की थी। साथ ही वहां दंगों में ८२ हिन्दुओं का कत्ल कर दिया गया था और तसलीमा नसरीन को उसके देश ने बेइज्जत करके निकाल दिया था तब उन्हें असहिष्णुता क्‍यों नहीं दिखा। क्‍या तब उनकी पत्नी ने उनसे देश छोडऩे की बात नहीं की थी?

साध्वी प्राची ने कहा कि‍, चाहे आमिर खान हों या फिर शाहरुख हों, दोनों के बयानों में साजिश दिखती है। जब कांग्रेस शासनकाल में दंगे हुए तब इन्हें डर नहीं लगा, अब जब हिंदुस्तानियों के पैसों से अरबों कमा लिए हैं तो इन्हें डर लगता है। शाहरुख को तो आतंकी ने पाकिस्तान बुलाया था अब आमिर को पाक के पत्रकार बुला रहे हैं। ऐसे में साफ है कि‍ यह सब साजिश के तहत वक्तव्य दे रहे हैं और इसमें कांग्रेस भी शामिल है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *