Menu Close

सीरिया से भागने की कोशिश कर रही इस्लामिक स्टेट की पोस्टर गर्ल को आतंकियों ने पीटकर मार डाला

नागरिको, यह समाचार, इस्लामिक स्टेट की क्रूरता का एक और उदाहरण है । – हिन्दूजागृति

रक्का – आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की पोस्टर गर्ल समरा केसिनोविक (१७) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। समरा को सीरिया में उस वक्त मार डाला गया, जब वह आतंकियों के चंगुल से भागने की कोशिश कर रही थी। बता दें कि समरा और उसकी दोस्त सबीना सेलिमोविक अप्रैल २०१४ से इस्लामिक स्टेट की पोस्टर गर्ल के तौर पर नजर आती थीं। दोनों को आतंकी संगठन के कई पोस्टरों में देखा गया था।

द लोकल (न्यूजपेपर) के अनुसार, रक्का में ट्यूनीशिया की एक महिला समरा और सबीना के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि वह महिला किसी तरह आईएसआईएस छोड़ कर भाग आई है। उसी ने दोनों लड़कियों की मौत की जानकारी दी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *