Menu Close

नर्इ देहली – आमिर खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

आमिर खान के खिलाफ देहली में शिकायत दर्ज

ullhasprpic

अभिनेता आमिर खान के वक्तव्य पर लघु फिल्म बनानेवाले उल्हास पीआर ने मंगलवार को उनके विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत देहली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज कराई गई है। इस समय आमिर के बयान की आलोचना हो रही है ।

उल्हास ने कहा कि, हमारी कुछ बुनियादी जिम्मेदारियां हैं, जो कहती हैं कि हमें राष्ट्र में सौहार्द्र बनाना चाहिए। इसलिए जब कलाकार इस तरह का वक्तव्य देती हैं, तो उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि वे किस समाज के बारे में बात कर रहे हैं, जहां लोग भय के माहौल में रह रहे हैं ?

उल्हास ने इससे पहले आमिर के खिलाफ फिल्म ‘पीके’ की रिलीज के बाद भी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने फिल्म में पुलिसवालोंको “ठुल्ला” कहने को शिकायत का आधार बनाया था।

बताते चलें कि आमिर खान ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि बीते छह से आठ महीनोंके अंदर देश में निराशा बढी है। किरण और मैंने पूरी जिंदगी भारत में बिताई है। मैं घर में था और किरण ने पहली बार पूछा, ‘क्या हमें देश छोडकर चले जाना चाहिए ?’ यह मेरे लिए बहुत बडी और डरावनी बात थी।’

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *