Menu Close

आमिर खान के वक्तव्य पर भाजप सांसद साक्षी महाराज ने कहा, ‘क्‍या तालिबान में रहना चाहती हैं उनकी पत्‍नी’ ?

नई देहली : अभि‍नेता आमिर खान के असहिष्णुता के वक्तव्य पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है की, यदि अामित खान को भारत में डर लगता है तो जहां शांति मिले वहीं जाकर रहें। बात दे की, आमिर ने कहा था कि, उनकी पत्नी किरण राव ने उन्हें सुझाव दिया कि उन्हें संभवत: देश छोड देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, आमिर की पत्नी भारत में नहीं तो क्या तालिबान में रहना चाहती हैं। उनकी पत्‍नी कहां जाना चाहती हैं, वे भारत नहीं तो क्‍या ईरान, इराक में रहेंगी। क्‍या उनकी पत्‍नी अब तालिबान में रहेंगी ?

भाजप प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी कहा कि, आमिर खान डर नहीं रहे हैं, बल्कि वो जनता को डरा रहे हैं। भाजप सांसद और फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि, मैं आमिर के वक्तव्य से काफी दुखी हूं। आमिर ने ऐसा वक्तव्य देकर देश को कलंकित किया है। उन्होंने गलत किया है। आमिर को इस देश से क्षमा मांगनी चाहिए। वहीं भाजप प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, अदभुत अतुल्य भारत अब असहिष्णु कैसे हो गया।

स्त्रोत : जी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *