Menu Close

IS के निशाने पर मासूम बच्चे, ‘डॉल बम’ से रच रहा है हमले की साजिश

बगदाद : आइएसआइएस एक ऐसा नाम जो दुनिया भर में अपने आतंक को लेकर छाया हुआ है। एक ऐसा संगठनजो कत्लेआम करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में जो इराक पर हमला हुआ है उस हमले में इस संगठन ने एक नई रणनीति तैयार की जो कोई सोच भी नहीं सकता था। इस बार आइएसआइएस ने बच्चों को निशाना बनाया है।

इस संगठन ने डॉल्स में बम छिपाकर हमला करने की कोशिश की है। जिसे बगदाद पुलिस ने नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने ऐसे एक दर्जन से ज्यादा बमों को बरामद किया जिसमें भारी मात्रा में बारूद भरा हुआ था।

खबर के मुताबिक बगदाद सुरक्षा बल ने ऐसी 18 डॉल्स को बरामद किया जिसमें बम छिपा हुआ था। इन डॉल्स को रंगीन कपड़े पहना रखे थे जिससे कि बच्चे आकर्षित हो सकें और इनको सड़कों पर डाल रखा था।

स्त्रोत : दैनिक जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *